एटा – महिला के उत्पीड़न से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप
UP एटा के मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दतोली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो नोएडा में रहकर बिजली का कार्य करता था।
परिजनों के अनुसार, अनिल कुमार लंबे समय से पड़ोस में रहने वाली एक महिला के उत्पीड़न से मानसिक रूप से परेशान था। महिला द्वारा लगातार परेशान किए जाने के चलते अनिल ने नोएडा छोड़ दिया था और अपने भाई के साथ बुआ के गांव दतोली आ गया था, जहां वह कुछ समय से रह रहा था।
बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात अनिल ने बुआ के घर में लगे पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की आत्महत्या के पीछे की असल वजह और महिला पर लगे उत्पीड़न के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दुखद घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
ये भी पढ़ें UPSC ने जारी किया CSE रिजल्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शक्ति दुबे बनीं टॉपर












