11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
बिहार विद्युत उपकेंद्र में तैनात ईसान हादसे में घायल, प्रयागराज में चल रहा इलाज
बिहार/प्रतापगढ़। 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र बिहार में तैनात लाइनमैन ईसान पुत्र रईस अहमद 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घायल लाइनमैन मूल रूप से खरगुका पुरवा, लाल बाबा का पुरवा, नगर पंचायत लालगोपालगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग में हलचल मच गई। जेई सुरेंद्र कुमार सेन और एसडीओ महेंद्र सिंह सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
वहीं, अस्पताल में घायल लाइनमैन के परिजन मौजूद हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल घायल लाइनमैन का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।











