अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम ब्रहार में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रंधीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात रंधीर अपने कमरे में अकेला था। देर रात जब उसका बेटा कमरे में गया तो उसने देखा कि उसके पिता फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत परिजनों को आवाज दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal