खेत में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव: बेटी से मिलने आए थे गांव, संदिग्ध हालात में हुई मौत

खेत में मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव: बेटी से मिलने आए थे गांव, संदिग्ध हालात में हुई मौत

संवाददाता अश्विनी कुमार, हाथरस

हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक खेत में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनोडा निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। वे अपनी बेटी से मिलने धनौली गांव आए हुए थे। सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई।थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि मुरसान रोड स्थित धनौली गांव के पास खेत में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें