दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के प्रशंसकों में भी मायूसी छा गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर गोवा स्थित अपने आवास पर थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है।
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई थी। क्रांतिवीर, परिंदा, नटसम्राट, वेलकम सहित कई फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म जगत और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है।











