प्रतापगढ़ अंतू नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 नेवढ़िया में जलभराव से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी

प्रतापगढ़ अंतू नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 नेवढ़िया में जलभराव से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। नगर पंचायत अंतू के वार्ड नंबर-1 नेवढ़िया में लगातार बारिश के बाद जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं, वहीं कई घरों में भी पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है और जान-माल का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रशासन की ओर से इस गंभीर समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले भी जलभराव के कारण एक बच्चे की जान जा चुकी है, बावजूद इसके समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

पानी भरने से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और नगर पंचायत से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने, प्रभावित परिवारों की मदद करने और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जल निकासी और सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें