प्रतापगढ़ भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के अलर्ट पर प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले इलाकों का डीएम ने किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ भारी बारिश और फ्लैश फ्लड के अलर्ट पर प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले इलाकों का डीएम ने किया निरीक्षण

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  भारी बारिश, अतिवृष्टि और आकस्मिक बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों का भ्रमण कर जलभराव एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने, आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा जर्जर भवनों में न रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने, नाली-नालों की युद्धस्तर पर सफाई कराने और प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा स्प्रे और फॉगिंग कराने को भी कहा गया है।

इसके अलावा जर्जर मकानों और झोपड़ियों में रह रहे लोगों को निकटतम राहत केंद्र या सुरक्षित आश्रय स्थल पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। रेड अलर्ट और फ्लैश फ्लड की आशंका के मद्देनजर जनपद में स्कूल बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें