वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में सामूहिक गायन

वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में सामूहिक गायन

सीतापुर। वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को पंडित तेजराम सरस्वती विद्या मंदिर, विजयलक्ष्मी नगर, सीतापुर में प्रातः 11 बजे सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती विद्या मंदिर माधवनगर मुंशीगंज, सीतापुर के पूर्व प्रबंधक श्री राम कुमार दीक्षित ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में वंदेमातरम् गीत के देश की आजादी में रहे महत्वपूर्ण योगदान और इसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विद्यालय के अतिथियों, अभिभावकों, भैया-बहनों एवं आचार्यों ने सहभागिता की। सभी के प्रति आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विष्णु शंकर मिश्र ने व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय द्वारा चार अन्य संबंधित विद्यालयों में भी सामूहिक वंदेमातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित कराया गया।

संवाददाता — निशांत त्रिपाठी

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal