भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय बंद

भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालय बंद

 संवाददाता अब्दुल मजीद। मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी तथा जनपद में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी बलरामपुर के निर्देश पर छात्रों की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर बड़ा निर्णय लिया गया है। जनपद बलरामपुर में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं अन्य बोर्ड से संचालित सभी विद्यालयों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

यह अवकाश कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू रहेगा। प्रशासन ने यह निर्णय लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।

जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विद्यार्थियों को मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी गई है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal