मेरे सपनों का भारत” थीम पर बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी से हुई। अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर




आज पी.एम. shri.विद्यालय मोरटी रजापुर गा. बाद में मीना मंच के अंतर्गत मीना का जन्मदिन तथा मीना मेला बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत “मेरे सपनों का भारत” थीम पर बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी से हुई। अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
इसके पश्चात केक काटकर मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मीना मेले में बच्चों ने खेल एवं खान-पान सहित विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए। विशेष रूप से गोलगप्पे का स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
अभिभावकों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया और बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों व प्रदर्शनी की भरपूर प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट स्टॉल एवं चित्रकला प्रदर्शनी में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन बच्चों में आत्म विश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सहभागिता की भावना विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।











