मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा केजीबीवी मुकीमपुर, खण्ड भोजपुर का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा केजीबीवी मुकीमपुर, खण्ड भोजपुर का निरीक्षण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद महोदय द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) मुकीमपुर, खण्ड भोजपुर, जनपद गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा भी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय परिसर का सघन एवं विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में राज्य परियोजना कार्यालय/राज्य परियोजना से प्राप्त विभिन्न सामग्रियों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही विद्यालय में छात्राओं के उपयोग हेतु क्रय एवं उपभोग की जाने वाली विभिन्न सामग्रियों से संबंधित पत्रावलियों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

महोदय द्वारा विद्यालय में स्थापित किए जाने वाले सोलर प्लांट के संबंध में विद्यालय प्रशासन से स्पष्ट एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि इसकी स्थिति एवं उपयोगिता के संबंध में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई एवं आवश्यक स्थानों पर मरम्मत कार्य कराए जाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर को छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के अनुरूप बनाया जा सके।

इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय के उच्चीकृत भवन/विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था सी.एंड.डी.एस., जल निगम को विद्यालय की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य 15 दिवस के भीतर पूर्ण किए जाने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए

निरीक्षण के अंत में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय की समस्त बालिकाओं से संवाद किया गया तथा उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने एवं कुछ विशेष कर दिखाने की प्रेरणा दी गई। महोदय द्वारा बालिकाओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्रदान किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन से विद्यालय की बालिकाओं एवं स्टाफ में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें