मारहरा में एंटी रोमियो टीम की सख्ती, 12 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

मारहरा में एंटी रोमियो टीम की सख्ती, 12 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एटा पुलिस का एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी है। शनिवार को थाना मारहरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग और निगरानी अभियान चलाकर 12 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

अभियान के दौरान यातायात नियमों और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस ने की।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विपिन सिंह, उपनिरीक्षक अनुज कुमार सहित पुलिसकर्मी और महिला कांस्टेबल रूबीना शामिल रहीं।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal