लोकमनदास तिराहे के पास टूटी नाली की पुलिया का निर्माण शुरू, राहगीरों और मोहल्लेवासियों को मिलेगी राहत

लोकमनदास तिराहे के पास टूटी नाली की पुलिया का निर्माण शुरू, राहगीरों और मोहल्लेवासियों को मिलेगी राहत

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

एटा। नगर पालिका परिषद एटा द्वारा जनहित में सराहनीय पहल करते हुए लोकमनदास तिराहे के पास गजक वाली गली में लंबे समय से टूटी पड़ी नाली की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में वार्ड नंबर 21 के सभासद फरान हसन द्वारा पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।

काफी समय से पुलिया टूटी होने के कारण मोहल्लेवासियों के साथ-साथ इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टूटी पुलिया के चलते आवागमन में भी दिक्कतें बनी हुई थीं।

निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद मोहल्लेवासियों और आसपास से गुजरने वाले राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे इस कार्य की सराहना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें