कुंडा में दबंगों का कहर, ब्लैक फिल्म लगी कार से पहुंचे युवकों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

कुंडा में दबंगों का कहर, ब्लैक फिल्म लगी कार से पहुंचे युवकों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा  कुंडा/प्रतापगढ़। कुंडा के सरयू नगर बाजार में दबंग युवकों ने खुलेआम गुंडई करते हुए एक पिकअप चालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि ब्लैक फिल्म लगी कार से पहुंचे दबंगों ने भारी भीड़ और मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों के सामने घटना को अंजाम दिया।

बताया गया कि हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने पिकअप चालक मो. कौशर, निवासी काशीराम आवास गड़ेरियन के पुरवा, कुंडा को घेरकर बेरहमी से पीटा और अधमरा कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है।

पीड़ित मो. कौशर ने कुंडा थाने में लिखित तहरीर देकर मो. कैफ निवासी कुंडा, मो. नदीम, मो. अली और रुस्तम अली निवासी मौली समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने बाजार में खुलेआम घटना को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन को खुली चुनौती दी। घटना के दौरान बाजार में भारी भीड़ मौजूद थी और दो पुलिसकर्मी भी मौके पर बताए जा रहे हैं। लोगों और पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप से युवक की जान बच सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ नए युवक दबंगई का माहौल बनाने के लिए आए दिन खुलेआम मारपीट और विवाद कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कुंडा पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

ये भी पढ़ें महेशगंज में जमीनी विवाद को लेकर महिला की शिकायत, एसपी ने सीओ सदर को सौंपी जांच

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal