जेठवारा में कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल; कथावाचक देवव्रत जी महाराज ने पेश की मानवता की मिसाल

जेठवारा में कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल; कथावाचक देवव्रत जी महाराज ने पेश की मानवता की मिसाल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के सहसोपुर के पास रविवार को कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कथावाचक देवव्रत जी महाराज ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। संकट की घड़ी में उनकी इस तत्परता और सहयोग की लोगों ने जमकर सराहना की।

सड़क हादसे के बाद घायलों को समय पर मदद मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के वक्त मदद के लिए आगे आना ही सच्ची मानवता है। देवव्रत जी महाराज की इस पहल ने इंसानियत की एक अच्छी मिसाल पेश की।

और पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के गौरवमयी अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र, पुलिस द्वारा

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal