जनपद एटा में कैंटर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गंजडुंडवारा रोड पर गांव नगला भिखारी के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एटा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सिढ़पुरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कैंटर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।











