महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मां बेल्हा देवी मंदिर का निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 12.02.2026 को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा मां बेल्हा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं संबंधित व्यवस्थापकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।












