राजा भइया की लोकप्रियता से प्रभावित हो रहे हैं सपा और भाजपा के लोग 

राजा भइया की लोकप्रियता से प्रभावित हो रहे हैं सपा और भाजपा के लोग 

समाजवादी पार्टी छोड़कर प्रधान राम प्रताप यादव और प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ‘नीलू’ के नेतृत्व में तीन दर्जन लोगों ने जनसत्ता दल पार्टी की ग्रहण की सदस्यता,

अवधेश चंद्र पांडेय 

कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को फूलपुर मौरी के प्रधान राम प्रताप यादव और महमदपुर भाव के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ‘नीलू’ के नेतृत्व में करीब तीन दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान फूलपुर मौरी और महमदपुर भाव में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया की नीतियों और उनके नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि राजा भइया की लोकप्रियता केवल कुंडा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर में उनकी सादगी, न्यायप्रियता और मजबूत नेतृत्व को लेकर लोग प्रभावित हो रहे हैं।ग्राम प्रधान राम प्रताप यादव ने इस अवसर पर कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी के उद्देश्यों और नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राजा भइया का नेतृत्व क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। महमदपुर भाव के प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ‘नीलू’ ने भी जनसत्ता दल की विचारधारा की प्रशंसा की और कहा कि यह पार्टी हर वर्ग के लोगों की आवाज बनने का काम कर रही है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, पूर्व प्रमुख प्रफुल्ल सिंह डब्बू, प्रमुखपति रामचंद्र सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और पार्टी के मीडिया प्रभारी जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।बता दें कि पार्टी में शामिल प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि बीते 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित गुलशन यादव का समर्थन करने वाले हैं। परंतु राजा भइया से प्रभावित होकर जनसत्ता दल की सदस्यता ग्रहण की है।कई नेताओं ने अब सपा को छोड़कर जनसत्ता दल का दामन थाम लिया है। सपा और भाजपा दोनों ही पार्टियों के कई नेता और कार्यकर्ता अब जनसत्ता दल में शामिल हो रहे हैं। यह पार्टी के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता का प्रतीक है।ग्रामवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजा भइया के प्रति अपनी आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का यह सदस्यता अभियान लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है और इससे पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है।कार्यक्रम के अंत में सभी नए सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। जनसत्ता दल के प्रति लोगों का यह बढ़ता रुझान पार्टी के भविष्य की ताकत को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें भयहरण नाथ धाम में ड्रोन से होगी निगरानी/ कंट्रोल रूम से होगा मेला नियंत्रण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें