भयहरण नाथ धाम में ड्रोन से होगी निगरानी/ कंट्रोल रूम से होगा मेला नियंत्रण
अवधेश चंद्र पांडेय
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में 26 वें महाकाल महोत्सव व महाशिवरात्रि मेला के संदर्भ में क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई। बैठक में स्पष्ट रूप से तय हुआ की ड्रोन कैमरे से मेला व भीड़ की निगरानी होगी। मेला कंट्रोल रूम से निगरानी होगी।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव व धाम के महासचिव समाज शेखर व थानाध्यक्ष जेठवारा सत्यार्थी जी व चौकी इंचार्ज राजीव वर्मा ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ ट्रैफ़िक प्रबन्धन, मंच स्थल, दर्शन व्यवस्था आदि पर चर्चा करके सभी की जिम्मेदारी तय की। सी ओ करिश्मा ने कहा की सभी कार्यकर्ता व पुलिस निष्ठा से कार्य करेंगे। शादी वर्दी में भी पुलिस व खुफिया पुलिस की भी तैनाती के निर्देश दिया। मेला व महोत्सव में पूर्वत कार्यक्रम व गतिविधियों को ही आयोजित किया जायेगा कोई नई परम्परा नही शुरू होगी। इस अवसर पर धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष डॉ अमर बहादुर सिंह, संरक्षक गण पूजारी भोला नाथ तिवारी, देवी मिश्र, अशोक मिश्र, हीरा लाल संगठन सचिव राज किशोर मिश्र, सह कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य व प्रदीप सिंह, भानू सिंह, धर्मेंद्र पटेल, रामू तिवारी तथा कार्यालय प्रभारी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें जनपद एटा में कैंटर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत












