कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा का पत्र प्राप्त, बिस्कोहर नगर पंचायत के विकास कार्यों की होगी जांच
संवाददाता : किंकर यादव, अहिरौली , सिद्धार्थनगर
नगर पंचायत बिस्कोहर में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल अब जांच के दायरे में आ गए हैं। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा उठाए गए मामले पर अब शासन स्तर से कार्रवाई के संकेत मिले हैं। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर पंचायत बिस्कोहर में कराए गए विकास कार्यों में व्यापक भ्रष्टाचार और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष श्री माता प्रसाद पांडेय को पत्र भेजकर जांच की मांग की थी। इस संबंध में अब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (नगर विकास) श्री ए.के. शर्मा का पत्र प्राप्त हुआ है, जिससे मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत में नगर पंचायत में कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय स्तर पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच होती है तो नगर पंचायत में हुए कथित भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हो सकता है।
जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अब सभी की निगाहें संभावित जांच और उसके परिणाम पर टिकी हैं, जिससे नगर पंचायत बिस्कोहर के विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ












