पांच दिन से लापता युवक का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पांच दिन से लापता युवक का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चेरगढ़ गांव निवासी 24 वर्षीय बृजेन्द्र सिंह का शव सोमवार देर शाम गांव के समीप गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक बीते पांच दिनों से लापता था।

जानकारी के अनुसार बृजेन्द्र सिंह 27 अक्टूबर की शाम घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लालगंज सीओ के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी थीं।

सोमवार देर शाम गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे पानी भरे गड्ढे में युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांच दिनों से लापता युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें