मैनपुरी में पत्नी पर पति को जहर देने का आरोप, खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत

मैनपुरी में पत्नी पर पति को जहर देने का आरोप, खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत; मुंह से निकलने लगा झाग

संवाददाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना में एक युवक की पत्नी पर उसके खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने का गंभीर आरोप लगा है। खाना खाने के कुछ देर बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ गई और वह कमरे में जमीन पर गिर पड़ा। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में युवक के पिता ने बहू के खिलाफ कोतवाली में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी युवक की हालत

मोहल्ला सोतियाना निवासी शिवम (32) पुत्र सुशील कुमार के परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। आरोप है कि इसी दौरान शिवम की पत्नी लक्ष्मी ने उसके खाने में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया था।

परिजनों का कहना है कि खाना खाने के कुछ देर बाद ही शिवम की हालत अचानक बिगड़ने लगी। वह अपने कमरे में जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

मुंह से झाग निकलता देख घबराए परिजन

बताया गया कि शिवम के कमरे से आवाज आने पर उसकी मां ने छत से झांककर देखा तो वह गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यह देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। घटना के बाद से परिवार के लोग परेशान हैं।

दो बच्चों को लेकर मायके जाने का आरोप

युवक के पिता सुशील कुमार ने अपनी बहू लक्ष्मी पर बेटे के खाने में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि घटना के बाद लक्ष्मी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें