गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक:

गाजियाबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक:

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली और प्रदेश व्यापी पदयात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

गाजियाबाद, 01नवंबर 2026 — भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद जिला एंव महानगर की संयुक्त इकाई द्वारा 5 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले आगामी विशाल पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। बैठक में चुनावी रणनीतियों, विपक्ष के हमलों का जवाब देने और मुख्यमंत्री की रैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता गाजियाबाद जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल जी ने की। इस बार कार्यक्रम का मुख्य नारा “(लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ)” तय किया गया है।कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी पदयात्रा का गाजियाबाद से आगाज़:बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री व गाजियाबाद प्रभारी श्री संजीव गोयल सिक्का ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसका कुनबा लगातार हमारी संस्कृति और सनातन मूल्यों पर हमला कर रहा है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।इसके खिलाफ हमारे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में एक विशाल पदयात्रा आयोजित होने जा रही है, जो पूरे देश में निकलेगी। पश्चिम क्षेत्र में हमने पहले ही विपक्ष का पूरा सूपड़ा साफ किया है। गर्व की बात है कि इस ऐतिहासिक देशव्यापी पदयात्रा का शुभारंभ हमारे गाजियाबाद से हो रहा है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बहुत बड़ी हो गई है। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पार्टी और पूरे देश के सम्मान की बात है।”

कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है सरकार:पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री एंव जिला प्रवासी श्रीवरुण गोस्वामी जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है, तो इसका मुख्य कारण हमारे निष्ठावान और जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं। हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह जमीन से जुड़े हैं और जनता के हर सुख-दुख व जमीनी मुद्दों पर ध्यान देते हैं।

भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता कभी उदासीन नहीं रहता, बल्कि हमेशा उत्साहित होकर संगठन के कार्यों में जुट जाता है। मंच से विधायक डॉ. मंजू सिवाच जी और नंदकिशोर गुर्जर जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित पदाधिकारियों, सभासदों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

प्रमुख पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी:कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए संयोजक श्री प्रदीप गोस्वामी जी और सह-संयोजक सुभाष कसाना जी व अनिल प्रजापति जी को कमान सौंपी गई है। इनके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान जी भी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।प्रत्येक मंडल से बसों की व्यवस्था का लक्ष्य:मुख्यमंत्री जी की रैली और पदयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। इसके लिए परिवहन व्यवस्था को लेकर निम्नलिखित जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल जी ने निर्देश दिए गए हैं:

प्रत्येक मोर्चा जिलाध्यक्ष द्वारा 11 बस अनिवार्य रूप से लाए जाएगे।
प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष को 5-5 बसें भरकर कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है।

पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 11:00 बजे के समय का विशेष ध्यान रखें और सभी बसों व वाहनों की सूची ‘अप-टू-डेट’ रखें
तैयारियों को धरातल पर उतारने के लिए जिला उपाध्यक्ष एड.सुनील निठौरा, डी.डी. यादव,आकाश गौतम और जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी,पवन सोम मंत्री कृष्ण बंसल,सुदेश भारद्वाज सहित सभी मंडल अध्यक्षों—संतोष मिश्रा,दीपक,आकाश,कर्मवीर गुर्जर,अश्वनी कुमार
एस.सी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित तिसावर और किसान मोर्चा देवेन्द्र डायमंड,रोहित भारद्वाज को सभासद दल की क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गई है ।

बैठक के समापन पर उपस्थित सभी सभासदों कुलवीर चौहान, विपिन कसाना,सतेन्द्र बंसल,अर्जुन नागर, रोहित भारद्वाज,विजय पाल,जयवीर बंसल हरेंद्र प्रधान, रुपा चौधरी सहित
संजीव शर्मा,गजब पाभी,सुरेश पाल, रविन्द्र पंवार,अमरेश चौधरी,वरुण धामा,अश्वनी उपाध्यक्ष,इन्द्रजीत सिंह,ग्यासुद्दीन,मनोज खटीक आद उपस्थित रहे।

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत चेकिंग के दौरान 03 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की 860 पुडियां सहित कुल 969 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये) स्मैक बिक्री के कुल 174990/- रूपये नगद, 03 अंगूठी पीली धातु, 04 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनी के बरामद ।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्री अजय कुमार द्वारा आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108, नोएडा में दीप प्रज्वलित कर ‘यातायात माह – 2026’ का शुभारंभ किया गया तथा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।