नोएडा जोन को पहली महिला DCP मिल गई हैं!
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
IPS अधिकारी प्रीति यादव को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा जोन-1 की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति को नोएडा पुलिस प्रशासन में एक अहम बदलाव माना जा रहा है। हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली प्रीति यादव वर्ष 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं।उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल रह चुके हैं। पिता से मिली प्रेरणा ने उन्हें देश सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने का हौसला दिया।नोएडा जोन की पहली महिला DCP बनकर उन्होंने एक नई मिसाल कायम की है। उनकी इस उपलब्धि पर हर किसी को गर्व है। IPS प्रीति यादव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।











