श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, एसडीएम कुंडा समेत गणमान्य अतिथियों ने प्राप्त किया आशीर्वाद
जेठवारा (प्रतापगढ़)। बोधई का पूरा में मशहूर कथा वाचक श्री देवव्रत जी महाराज के श्रीमुख से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।
कथा के दौरान श्री देवव्रत जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उनके मुखारविंद से कथा श्रवण कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर एसडीएम कुंडा श्रीमान अजय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिहार श्री प्रफुल्ल कुमार सिंह एवं चेयरमैन श्री कुँवर बहादुर पटेल समाजसेवी आदर्श पांडेय कुमुद मिश्रा जेठवारा थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य श्री देवव्रत जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ी। तृतीय दिवस कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और पूरा वातावरण भक्ति एवं जयकारों से गुंजायमान होता रहा।











