प्रतापगढ़ कोतवाली नगर की दो चोरी का खुलासा, शातिर अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ कोतवाली नगर की दो चोरी का खुलासा, शातिर अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार

141 ग्राम सफेद धातु और 2,300 रुपये नकद बरामद, आरोपी पर प्रतापगढ़ व प्रयागराज में छह मुकदमे दर्ज

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 नसीम की निशानदेही पर चोरी से संबंधित कुल 141 ग्राम सफेद धातु तथा 2,300 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अंतरजनपदीय अपराधी है, जिसके विरुद्ध प्रतापगढ़ और प्रयागराज जनपदों में चोरी, धोखाधड़ी एवं कूटरचना जैसे अपराधों से संबंधित कुल छह अभियोग पंजीकृत हैं।

 

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें