एटा भारत की जनगणना-2027, जिला जज राकेश धर दुबे सहित न्यायिक अधिकारियों ने की स्वगणना

एटा भारत की जनगणना-2027, जिला जज राकेश धर दुबे सहित न्यायिक अधिकारियों ने की स्वगणना

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में आज जनपद एटा में जिला जज राकेश धर दुबे सहित न्यायिक अधिकारियों ने डिजिटल माध्यम से अपनी स्वगणना की। इस पहल के माध्यम से उन्होंने डिजिटल जनगणना अभियान में सहभागिता करते हुए आमजन को भी स्वगणना के लिए प्रेरित किया।जनपद में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देशन में जनगणना संबंधी कार्यवाही संचालित की जा रही है। जनगणना के द्वितीय चरण में 16 से 30 नवंबर के मध्य कराई जा रही स्वगणना में सभी को सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग स्वगणना के माध्यम से अपनी गणना कर भारत की जनगणना-2027 में डिजिटल सहभागिता अवश्य करें।जिला जज राकेश धर दुबे ने स्वगणना करने के बाद कहा कि डिजिटल जनगणना से समय की बचत होगी और आंकड़े भी सटीक मिलेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी आगे आकर इस अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया। न्यायिक अधिकारियों की इस पहल से आमजन में डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।इस अवसर पर नायब तहसीलदार आकाश लवानिया, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एटा निहाल सिंह, आदेश मौर्य, प्रमुख प्रशिक्षक जनगणना सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने एक-एक करके डिजिटल माध्यम से अपनी स्वगणना प्रक्रिया पूरी की।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्वगणना अभियान का उद्देश्य लोगों को घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने की सुविधा देना है। इससे जनगणना कार्य में तेजी आएगी और लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 30 नवंबर से पहले अपनी स्वगणना अवश्य करा लें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें