एटा खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, 31 वर्षीय दिलीप गंभीर रूप से घायल

एटा खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, 31 वर्षीय दिलीप गंभीर रूप से घायल

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में गांव दरबपुर के पास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक सवार युवक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा। हादसे में 31 वर्षीय दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे किनारे बाइक सवार लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि दिलीप बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दरबपुर के पास हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर दूर जाकर गिरी और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सड़क पर पड़ी बाइक और लहूलुहान हालत में पड़े युवक को देखकर एक राहगीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायल को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती दिलीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।

पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें