उत्तम सेवा समिति के 8वें सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नवदंपतियों को भेंट किया गृहस्थी का सामान

उत्तम सेवा समिति के 8वें सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, नवदंपतियों को भेंट किया गृहस्थी का सामान

रिपोर्ट: जय भगवान बघेल

मथुरा (उत्तर प्रदेश)। उत्तम सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर 8वें वार्षिक सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। शिवराम सिंह रिसोर्ट, सतोहा रोड स्थित पालीखेड़ा चौक पर आयोजित इस सम्मेलन में छह जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

विवाह समारोह में नवदंपतियों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। समिति की ओर से सभी छह नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की नई शुरुआत के लिए आवश्यक घरेलू सामान एवं विवाह में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री भेंट की गई। समिति के इस प्रयास से नवदंपतियों को नई जिंदगी की शुरुआत में सहयोग मिला।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सर्वसमाज की एकता को बढ़ावा देना रहा। सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समिति ने सामाजिक सहयोग और सेवा भावना की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर उत्तम सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम चौधरी, मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, पार्षद अभिजीत चौधरी, समाजसेवी अरुण रावल, पवन दुबे, महिपाल, सुजान सिंह, बीना देवी, एडवोकेट चंचल, भगवान सिंह प्रधान, राम गोपाल काका, सुजीत प्रधान एवं लाल सिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समिति पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखी एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही समिति द्वारा आयोजित इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें