प्रतापगढ़ छप्पर के नीचे सोए 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

प्रतापगढ़ छप्पर के नीचे सोए 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

 

सुबह मृत मिला हरिलाल वर्मा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मौरहा गांव में घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे 60 वर्षीय हरिलाल वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

शुक्रवार सुबह परिजनों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा तो घर में कोहराम मच गया। मौत की परिस्थितियां संदिग्ध होने के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें