बागेश्वर धाम की कथा में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले तीन बाहरी जनपदों के अधिकारी सम्मानित
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
एसपी दीपक भूकर ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया अधिकारियों का उत्साह, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन में निभाई अहम भूमिका
कुंडा/प्रतापगढ़। बेंती स्थित राजमहल में आयोजित बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले गैर जनपदों के तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कथा आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए महोबा, हमीरपुर और कौशाम्बी जनपद से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वंदना सिंह, क्षेत्राधिकारी हमीरपुर श्रीमती मंजू सिंह और क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला शामिल रहे।
तीनों अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियां निभाईं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।











