प्रतापगढ़ दिल्ली महारैली में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना
ट्रेन और बसों से दिल्ली पहुंचेगा कांग्रेसियों का जत्था, डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस की महारैली ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ में शामिल होने के लिए शनिवार को प्रतापगढ़ से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों मां बाराही देवी धाम जंक्शन, दादूपुर, रानीगंज, मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन, प्रतापगढ़, मां चंडिका देवी धाम जंक्शन और अंतू से सैकड़ों कार्यकर्ता काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एवं पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
वहीं, रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता सांसद प्रमोद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष और रामपुर खास विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में बसों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता एक नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होंगे।












