महिला IAS अधिकारी वंदना त्रिपाठी के मकान में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

महिला IAS अधिकारी वंदना त्रिपाठी के मकान में देह व्यापार का खुलासा, 4 युवतियों के साथ 5 युवक गिरफ्तार

संवाददाता पवन सूर्यवंशी प्रयागराज

प्रयागराज के कीड़गंज इलाके में पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में चार युवतियां और पांच युवक पकड़े गए। संगम क्षेत्र में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम के रूप में माघ मेला चल रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने त्रिवेणी क्षेत्र आ रहे हैं। वहीं, कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कीडगंज मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलने की घटना ने चौंका दिया है। एक IAS अधिकारी के मकान में किरायेदार सेक्स रैकेट चला रहा था।

मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार गिरोह का खुलासा किया है। यह मामला तब सामने आया। जब एक रिहायशी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिलने लगीं। पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्रयागराज के कीड़गंज इलाके में स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला उजागर हुआ है।यह मकान एक महिला आईएएस वंदना त्रिपाठी अधिकारी के नाम पर बताया जा रहा है। जिसे किराए पर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक यह मकान करीब 15 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया गया था। मकान किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने यहां परिवार के साथ रहने की बात कही थी। लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों के लिए करने लगा।
पड़ोसियों की सूचना पर हुई कार्रवाई स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस मकान में दिनभर अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। इससे मोहल्ले वालों को शक हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रविवार दोपहर करीब ढाई बजे मकान पर छापा मारा।
पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ जैसे ही पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मकान के अंदर से चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया।पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियों में से दो प्रयागराज की रहने वाली हैं। जबकि एक युवती वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल से बताई जा रही है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

3 महीने से चल रहा था देह व्यापार का धंधा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मकान की मालकिन अपने परिवार के साथ कहीं और रहती हैं। और उन्होंने यह घर किराए पर दे रखा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस मकान में बीते करीब तीन महीनों से अवैध देह व्यापार चल रहा था।

पुलिस का दावा जल्द ही पूरे नेटवर्क का होगा खुलासा पुलिस का कहना है कि मोहल्लेवालों की शिकायत के बाद पूरी योजना बनाकर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

भेंडी जलालपुर सारांस दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिसवालों ने तोड़ दिया कीडगंज की नई बस्ती में एक IAS अफसर का दो मंजिला मकान है। पिछले कई महीनों से इस मकान में लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। रात में भी कई लोग आते-जाते थे। इस पर आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ। उन्होंने रविवार को कीडगंज थाना पुलिस को सूचना दे दी। पता चलते ही रविवार दोपहर करीब 2 बजे थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एसीपी राजीव यादव ने मकान पर छापा मारा। घर में RAID पड़ने का पता चलते ही अंदर मौजूद लड़के-लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिसवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस जब अंदर पहुंची, तो अलग-अलग कमरों में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। पुलिस को देखकर सभी आसपास खुद चादर या दूसरे कपड़ों से ढंकने लगे। पुलिस को कमरे के अंदर आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने 2 कमरों से 4 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में ले लिया। वहीं, बाहर बैठकर पहरेदारी कर रहे सरगना को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
ये लोग पकड़े गए पुलिस की रेड में मयंक कुशवाहा (19), अनुज मिश्रा (23), सैफुल सिद्दीकी (23) और अतुल कुमार (35) पकड़े गए हैं। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें