कांवड़ यात्रा: 11 जुलाई से विशेष तिथियों पर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

कांवड़ यात्रा: 11 जुलाई से विशेष तिथियों पर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जिला संवादाता काव्यांश रावत .एटा। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का आयोजन 11 जुलाई शुक्रवार से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है।

प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विशेष तिथियों — 14, 21, 23, 28 जुलाई तथा 4 और 9 अगस्त को रूट डायवर्जन पूर्ण रूप से लागू रहेगा। इन तिथियों पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है ताकि यात्रा शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मेडिकल और राहत व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें एटा: स्कूल विलय और हमलों के खिलाफ किसान यूनियन का ज्ञापन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें