हत्या का प्रय़ास के प्रकरण में 25,000/- रुपये का ईनामिया वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या का प्रय़ास के प्रकरण में 25,000/- रुपये का ईनामिया वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में एसटीएफ लखनऊ व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित ईनामिया वांछित 01 अभियुक्त संतोष ठाकुर उर्फ कृष्ण राज सिंह को गिरफ्तार किया गया इनामिया अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सुल्तानपुर रोड स्थित जियो पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया-

प्रतापगढ़।दिनांक 21.08.2025 को वादी निवासी ग्राम भिखनापुर थाना देल्हूपुर एवं शहरी आवास मोहल्ला जोगापुर थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ कचहरी से वकालत का कार्य समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुँचा, उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल के बगल में अपनी मोटरसाइकिल लगाई। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने बैग से असलहा निकालकर वादी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 402/2025 धारा 109, 131 बीएनएस बनाम 02 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तगण का अभियोग पंजीकृत किया गया मु0अ0सं0 402/25 धारा 109/131 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध दिनांक 25.08.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं स्पेशल टीम की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उक्त अभियुक्त संतोष ठाकुर उर्फ कृष्ण राज सिंह जंगल का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया था। उक्त के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 409/25 धारा 109(1) बीएनएस बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्यवेक्षण में एसटीएफ यूनिट लखनऊ तथा थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 402/25 धारा 109/131 बीएनएस एवं मु0अ0सं0 409/25 धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित 25,000/- रुपये के ईनामिया वांछित अभियुक्त संतोष ठाकुर उर्फ कृष्ण राज सिंह पुत्र स्व0 रामलखन, निवासी ग्राम वजहा पोस्ट छिवईया थाना झूसी जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 45 वर्ष, को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सुल्तानपुर रोड स्थित जियो पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया।

इनामिया अभियुक्त का विवरण-

01.संतोष ठाकुर उर्फ कृष्ण राज सिंह पुत्र स्व0 रामलखन, निवासी ग्राम वजहा पोस्ट छिवईया थाना झूसी जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 45 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0 402/25 धारा 109/131 बीएनएस थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।2. मु0अ0सं0 409/25 धारा 109(1) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, जनपद प्रतापगढ़ ।

पुलिस टीम

एसटीएफ टीम- उ0नि0 अतुल चतुर्वेदी मय हमराह उ0नि0 प्रदीप सिंह, मुख्य आरक्षी रामनिवास शुक्ला, मुख्य आरक्षी सुशील सिंह, आरक्षी श्री राम सिंह मय चालक शिववीर सिंह एसटीएफ यूनिट लखनऊ ।

थाना कोतवाली नगर

निरीक्षक अपराध श्री मो0 इबरार अंसारी मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कुंडा के राधा माधव होमस्टे को मिला उत्कृष्ट होमस्टे पुरस्कार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें