राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कुंडा के राधा माधव होमस्टे को मिला उत्कृष्ट होमस्टे पुरस्कार

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कुंडा के राधा माधव होमस्टे को मिला उत्कृष्ट होमस्टे पुरस्कार , पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया सम्मानित, ग्रामीण पर्यटन को मिली नई पहचान

दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित भव्य समारोह में प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र अंतर्गत मनगढ़ स्थित राधा माधव होमस्टे को उत्कृष्ट होमस्टे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा राधा माधव होमस्टे के संचालक बीके पांडेय को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत की थीम पर किया गया, जिसमें प्रदेश भर से चयनित पर्यटन ग्राम, होमस्टे और फार्मस्टे को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद राधा माधव होमस्टे के संचालक बीके पांडेय ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे कुंडा और प्रतापगढ़ जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि राधा माधव होमस्टे का उद्देश्य केवल आवास सुविधा देना नहीं, बल्कि आने वाले पर्यटकों को ग्रामीण जीवन, संस्कृति, परंपरागत भोजन और स्थानीय जीवनशैली का वास्तविक अनुभव कराना है। उन्होंने बताया कि उनके होमस्टे में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गांव के वातावरण में रहकर प्राकृतिक शांति, सादगी और आत्मीयता का अनुभव करते हैं। यहां पर्यटकों को स्थानीय व्यंजन, ग्रामीण संस्कृति, पूजा-पाठ, लोक परंपराएं और गांव की दिनचर्या से रूबरू होने का अवसर मिलता है, जो शहरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से बिल्कुल अलग अनुभव देता है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होमस्टे और फार्मस्टे जैसे मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है, बल्कि गांव की संस्कृति और परंपराओं को भी वैश्विक पहचान मिलती है।राधा माधव होमस्टे को मिला यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि व्यक्तिगत प्रयास, सही सोच और सरकारी सहयोग से ग्रामीण पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। इस उपलब्धि से कुंडा क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिली है और आने वाले समय में इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने बीके पांडेय को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार पूरे कुंडा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं और अधिक मजबूत होंगी।

ये भी पढ़ें अवसान देवी पूजन में उमड़ी आस्था की भीड़, दुरदुरैया चबाकर मांगी सुख-समृद्धि

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए