गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत,थाना कविनगर द्वारा लूट/स्नैचिंग की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत,थाना कविनगर द्वारा लूट/स्नैचिंग की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

समवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

थाना कविनगर द्वारा लूट/स्नैचिंग की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद चैन का टुकड़ा (पीली धातु) तथा एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।

घटना का विवरण:-

दिनांक 04.02.2026 को वादी श्री जितेन्द्र सिंह s/o श्रीराम रतन सिंह एड चै0न0 215-216 सिविल कोर्ट गाजियाबाद ने मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी का मोबाइल झपट कर भाग जाने के संबंध में व दिनांक 02.03.2026 को वादिया श्रीमती द्रोपदी अग्रवाल पत्नी श्री जय किशन लाल अग्रवाल निवासी 2/197 चिंरजीव विहार गाजियाबाद ने मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिया के गले की चेन झपट कर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना कविनगर पर तहरीर दी जिस पर तत्काल थाना कविनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही का विवरणः-

उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। सभी टीमों के अथक प्रयास, लोकल इनपुट, सीसीटीवी कैमरे व मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 12.03.2026 को अभियुक्त -राजा उर्फ जावेद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फ निवासी आशी बैंड वाला पुल बुलंदशहर रोड हापुड नगर थाना कोतवाली जिला हापुड उम्र करीब 23 वर्ष को महागुनपुरम सोसाइटी के पीछे कच्चे रास्ते की तरफ चौकी क्षेत्र गोविन्दपुरम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही तत्परता से सुनिश्चित की जा रही है।

पूछताछ का विवरण:-

अभियुक्त राजा उर्फ मोहम्मद जावेद ने पूछताछ में बताया कि सर मैने अपने साथी आजम पुत्र सफाउल्ला नि० ग्राम अमरपुर थाना नरसेना जिला बुलंदशहर के साथ मिलकर दिनाक 02-03-2026 को दोपहर के समय यशोदा मेडिकल के पास चिरंजीव विहार कविनगर से एक बुजुर्ग महिला के गले की चैन को झपट्टा मारकर तोडा था तोडते समय चैन के दो टुकडे हो गए एक टुकडा मैने व आजम ने बेच दिया था और प्राप्त रुपये को खाने पीने व नशे मे खर्च कर दिया। मुझसे बरामद चैन का टुकडा दिनाक 02-03-2026 को बुजुर्ग महिला से छीनी गई चैन का शेष हिस्सा है जिसे मै बेचना चाहता था आज अपने वकील से मिलने जा रहा था। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो अभि० ने बताया मैने अपने अन्य साथी अरबाज पुत्र रफीक नि० ग्राम पलवाडा थाना बहादुरगढ जिला हापुड के साथ मिलकर दिनांक 04-02-2026 को सुबह करीब 10.00 बजे NH-9 हाइवे के किनारे तनुश्री सोसाइटी गेट के पास खडे मोबाइल पर बात करते हुए व्यक्ति से सैमसंग फोल्ड 5 मोबाइल फोन मैने छीना था और मोटरसाइकिल अरबाज चला रहा था फोन छीनकर मै भागा तो फोन छीनने वाले व्यक्ति ने पीछा किया जिसके पास आने पर मैने बरामद इसी तमंचे को दिखाकर डरा दिया था और फोन लेकर मोटरसाईकिल से हापुड भाग गए थे। फोन छीनते समय जो मोटरसाइकिल थी वह मैने व अरबाज ने भोपुरा से चोरी की थी जो अरबाज के पास थी तथा छीना सैमसंग फोल्ड 5 फोन भी अरबाज के पास था। इस घटना को करके भागते समय हम दोनो सीसीटीवी फुटेज में आ गए थे पुलिस हमे तलाश कर रही थी इस लिए मै पकडे जाने के डर से इधर उधर छुप कर रह रहा था। अरबाज दिनाक 19-02-2026 से किसी मुकदमे मे डासना जेल में बंद है।बरामदगी-
एक अदद पीली धातू का टुकडा कुंडा सहित, हीरो होंडा मॉडल स्पेलंडर रंग काला बिना नं0 प्लेट बरामद एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

अभियुक्त का नाम पता-

राजा उर्फ जावेद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फ निवासी आशी बैंड वाला पुल बुलंदशहर रोड हापुड नगर थाना कोतवाली जिला हापुड उम्र करीब 23 वर्ष ।

आपराधिक इतिहास-

1. राजा उर्फ जावेद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फ

कमि० गाजियाबाद में लूट/ स्नैचिंग के 02 मुकदमा, जिल हापुड में स्नैचिंग व चोरी से सम्बन्धित03 मुकदमें व आर्म्स एक्ट का 01 व गैंगस्टर एक्ट का 01।

गिरफ्तार करने वाले टीमः-
थाना कविनगर पुलिस टीम कमि० गाजियाबाद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया