पानीपत में जिला न्यायालय में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

पानीपत में जिला न्यायालय में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।

पानीपत, 26 जनवरी। जिला न्यायालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुदेश कुमार शर्मा, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रंगोली, संगीत और बैंड की धुनों के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स और म्यूजिक बैंड के मार्च-पास्ट से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया। तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के महत्व पर वक्तव्य, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक नृत्य और हरियाणवी रागनी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रशंसा पत्र, शॉल और मोमेंटो प्रदान किए गए। राष्ट्रीय कैडेट कोर, संगीत बैंड और सांस्कृतिक प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही, पैरा लीगल वालंटियर्स को प्रोत्साहन पत्र देकर उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम के अंत में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने भाषण में सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें