जनपद एटा में जिला सहकारी बैंक की 85वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
आज एटा के कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, एटा की 85वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा बैंक की प्रगति, भविष्य की योजनाओं और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी एवं सभापति जिला सहकारी बैंक लि० एटा मा० श्री प्रत्येंद पाल सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता जी, समस्त विधायक एवं पूर्व विधायकगण, पूर्व जिलाध्यक्षगण, बैंक के माननीय निदेशकगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण तथा बैंक प्रशासन के सम्मानित अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित अतिथियों ने सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने, किसानों व खाताधारकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व जनहितकारी बनाने पर जोर दिया। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने बैठक को गरिमामय बनाया।












