ड्रग्स तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 3 करोड़ की ड्रग्स व कैश बरामद, 5 गिरफ्तार

ड्रग्स तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 3 करोड़ की ड्रग्स व कैश बरामद, 5 गिरफ्तार

 

प्रतापगढ़। जनपद की मानिकपुर थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए सनसनी फैला दी है। पुलिस ने छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 1 करोड़ रुपये की कीमत का गांजा व स्मैक बरामद किया है।इस कार्रवाई में गिरोह की सरगना रीना मिश्रा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का संचालन जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा द्वारा किया जा रहा था।

बरामदगी में शामिल हैं —

6 किलो गांजा (कीमत: ₹3,03,750)

577 ग्राम स्मैक (कीमत: ₹11,54,000)

₹2,01,55,345 नकद राशि

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —

1. रीना मिश्रा (गिरोह की सरगना)

2. विनायक मिश्रा (राजेश मिश्रा का बेटा)

3. कोमल मिश्रा (राजेश मिश्रा की बेटी)

4. यश मिश्र (पड़ोसी)

5. अजीत मिश्रा (पड़ोसी)

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई थी। बरामद नकदी की गिनती में पुलिस टीम को करीब 24 घंटे का समय लगा।इस मामले में पुलिस ने राजेश मिश्रा और रीना मिश्रा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जिले में अभियान तेज किया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को ड्रग्स कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ये भी पढ़ें एटा में ग्राम पंचायत सचिवों का तीसरे दिन भी धरना जारी: निलंबित साथियों की बहाली की मांग, अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया