श्रृंगवेरपुर गेस्टहाउस मे उ०प्र०बार काउंसिल के प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया बैठक

श्रृंगवेरपुर गेस्टहाउस मे उ०प्र०बार काउंसिल के प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया बैठक

संवाददाता आलोक मिश्रा

लालगोपालगंज।प्रयागराज जनपद न्यायालय एवं तहसील न्यायालय मे प्रैक्टिस कर रहे सैकड़ो अधिवक्ताओं ने एडवोकेट अल्का पांडे एवं विवेक तिवारी के नेतृत्व में अंधियारी टोल प्लाजा के निकट लखनऊ रोड स्थित श्रृंगवेरपुर गेस्टहाउस मे विशाल बैठक कर आगामी उ०प्र०बार कांउसिल के चुनाव में सदस्य पद हेतु प्रथम वरियता मत के आकांक्षी एडवोकेट अतुल कुमार द्विवेदी के पक्ष मे मतदान करने की अधिवक्ता बंधुओं से अपील की गई।अपने अध्यक्षीय उदबोधन मे प्रत्याशी अतुल कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनके लिये अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है वह अधिवक्ता बंधुओं के हित के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है। इस समर्थन बैठक मे जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता श्री कुलदीप नारायण तिवारी(राजू तिवारी) प्रकाश द्विवेदी विवेक त्रिपाठी नागेश त्रिपाठी विशाल मिश्रा अभय उपाध्याय संजू शुक्ला अभिषेक नारायण तिवारी मनीष द्विवेदी हीरालाल तिवारी दिवाकर शुक्ला आशुतोष शुक्ला अल्का पांडे सुरेश कुमार यादव संजीव तिवारी रामसिंह यादव सुनील कुमार तिवारी भास्कर त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या मे अधिवक्ता बंधु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें महेशगंज थानाध्यक्ष मनोज तोमर के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने चलाया हीरागंज बाजार में जागरूकता अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें