कुर्रा पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, 470 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

कुर्रा पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, 470 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

करहल (मैनपुरी)। थाना कुर्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 470 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गांव लखनी मतपुरा निवासी रंजीत पुत्र भारत सिंह बताया जा रहा है, जो लंबे समय से गांजा बेचने के अवैध कारोबार में सक्रिय था। जानकारी के अनुसार 30 नवंबर 2025 की रात करीब 10:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक्सप्रेस-वे के नीचे मोहम्मदपुर हवेलिया मार्ग पर एक व्यक्ति गांजा लेकर मौजूद है। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में रंजीत ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से गांजा लाकर अपने परिचित ट्रक चालकों और अन्य लोगों को बेचता था। उसके नेटवर्क के चलते क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार सक्रिय था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 470 ग्राम गांजा बरामद कर लिया और उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस टीम के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal