राष्ट्रीय लोक अदालत- 13 दिसंबर 2025 को प्रतापगढ़ में होगा आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत- 13 दिसंबर 2025 को प्रतापगढ़ में होगा आयोजन

जनपद प्रतापगढ़ में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

न्यायिक सेवाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक वादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु आज जिला मुख्यालय पर जिला जज महोदय एवं अन्य न्यायिक/प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, लाभ तथा वादों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने लंबित वादों के शीघ्र व सहज निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाएँ। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य विवादों का शीघ्र, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। जनपद न्यायालय एवं सम्बद्ध राजस्व/प्रशासनिक विभागों द्वारा आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

जनपद प्रतापगढ़ निवासियों से अपेक्षा है कि वे अपने लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु 13 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग कर लाभान्वित हों।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal