स्वर्ण आर्मी कल प्रतापगढ़ में करेगी शांतिपूर्ण धरना, तीन सूत्रीय मांगों पर होगा जोर

स्वर्ण आर्मी कल प्रतापगढ़ में करेगी शांतिपूर्ण धरना, तीन सूत्रीय मांगों पर होगा जोर

प्रतापगढ़
संवाददाता – अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। स्वर्ण आर्मी द्वारा अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कचहरी परिसर स्थित NIC के बगल में विशाल शांतिपूर्ण धरना–प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। संगठन ने बताया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी आम नागरिक को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

स्वर्ण आर्मी की प्रमुख मांगें

1. जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए।

2. एससी–एसटी एक्ट को समाप्त किया जाए।

3. स्वर्ण आयोग का गठन किया जाए।

धरने में शामिल पदाधिकारियों में जिला महासचिव राहुल शर्मा, जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ अविनाश सिंह, जिला प्रवक्ता आचार्य नीरज ओझा, जिला सचिव धर्मेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सहित मिश्रा, जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ अंकित तिवारी, जिला सचिव सुरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिला संयोजक मंडल और जिला उपाध्यक्ष युवा शिवांशु पांडे शामिल रहेंगे।

जिला उपाध्यक्ष युवा शिवांशु पांडे ने बताया कि धरना पूरी तरह शांति प्रिय तरीके से किया जाएगा और संगठन की ओर से किसी को भी कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें