सख्त प्रशासनिक रुख: एसडीएम मनदीप कुमार का औचक निरीक्षण, समयपालन पर कड़े निर्देश

सख्त प्रशासनिक रुख: एसडीएम मनदीप कुमार का औचक निरीक्षण, समयपालन पर कड़े निर्देश

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 9 दिसंबर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के निर्देश पर एसडीएम मनदीप कुमार ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर हाजिरी रजिस्टरों की बारीकी से जांच की और समयपालन पर स्पष्ट एवं कड़े निर्देश जारी किए। एसडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के केंद्र हैं, इसलिए समय पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन हर कर्मचारी का कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पालन किसी भी हाल में समझौते का विषय नहीं है। सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्ण रूप से दफ्तर में मौजूद रहें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देर से आने, समय से पहले निकलने या बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वालों पर विभागीय कार्रवाई तय है। यह मुद्दा सीधे तौर पर प्रशासन की कार्यकुशलता और जनता के भरोसे से जुड़ा हुआ है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम मनदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्तव्यों का गंभीरता से पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी नागरिक को छोटे से छोटे कार्य के लिए भी असुविधा न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ऐसे औचक निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे, और सचिवालय के बाहर के कार्यालय भी निरीक्षण के दायरे में शामिल किए जाएंगे।

एसडीएम के इस सख्त रुख से स्पष्ट है कि प्रशासन समयपालन और जवाबदेही को लेकर बेहद संजीदा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया