बापौंली में 5.78 करोड़ की लागत से एसटीपी निर्माण कार्य शुरू, मनोहर लाल के ग्रामीण विकास के सपने को मिली नई गति
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सांसदीय प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बापौंली गांव में 5.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 2.5 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल का सपना था कि हरियाणा का ग्रामीण क्षेत्र भी शहरों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हो। आज उसी सपने को मूर्त रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि जब मनोहर लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, तभी उन्होंने गांवों में सीवरेज लाइन बिछाने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की थी। कांग्रेस शासनकाल में ग्रामीण विकास की ऐसी सोच भी नहीं थी, लेकिन मनोहर लाल ने ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाएं दिलाने के लिए संकल्प के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि यह एसटीपी प्लांट ग्रामीण स्वच्छता के लिए “मील का पत्थर” साबित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा के साथ हुई। पहुंचने पर कार्यकारी अभियंता ने गजेंद्र सलूजा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, वहीं गांव के बुजुर्गों ने उन्हें चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। सलूजा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ग्रामीण विकास मिशन को पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यकारी अभियंता करण बहल ने बताया कि एसटीपी निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के मीडिया सह प्रभारी डॉ. राजबीर आर्य, पंडित पंकज शर्मा, जतिन झोका, उपमंडल अभियंता मोहित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता राजीव कुमार और ठेकेदार राजेश यादव भी उपस्थित रहे।












