आज दिनांक 13.12.2025 को क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी जेठवारा श्री विजय कान्त सत्यार्थी व राजस्व टीम के साथ थाना जेठवारा में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई की गई
संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़
जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना दिवस पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान एवं जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए गए।












