अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन की हालत गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन की हालत गंभीर

सावंददाता – अश्वनी कुमार हाथरस। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव लाडपुर जा रहे एक ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन से कुछ लोग ई-रिक्शा के जरिए गांव लाडपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा गांव जलालपुर के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में 20 वर्षीय आकाश पुत्र गंगाराम निवासी मदनपुर, थाना खंदौली, जिला आगरा; 65 वर्षीय अजय पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी जफराबाद, थाना हाथरस जंक्शन; तथा 65 वर्षीय दिनेश पुत्र साहब सिंह निवासी जफराबाद, थाना हाथरस जंक्शन शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार तीनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज महाकुंभ गंगा की लहरों पर चढ़ा आस्था का भगवा रंग, पांटून पुलों का बदला गया रूप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें