एटा में अवैध निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, न्यू लाइफ हॉस्पिटल को जारी हुआ नोटिस।

एटा में अवैध निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती, न्यू लाइफ हॉस्पिटल को जारी हुआ नोटिस।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद में मानकों को दरकिनार कर संचालित हो रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) राम मोहन तिवारी ने शहर के आगरा रोड स्थित कचहरी तिराहे पर संचालित न्यू लाइफ हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है। जांच में सामने आया है कि अस्पताल का पंजीकरण किसी अन्य स्थान का है, जबकि संचालन एक अलग भवन में किया जा रहा है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि न्यू लाइफ हॉस्पिटल बिना फायर एनओसी के ही संचालित किया जा रहा है, जो मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल संचालक पहले भी इसी भवन में ‘कोसी’ नाम से अस्पताल चला चुके हैं, जिसे शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया था। आरोप है कि सीलिंग के बाद संचालक ने केवल अस्पताल का नाम बदलकर उसी भवन में दोबारा संचालन शुरू कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है और नियमानुसार दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

एसीएमओ राम मोहन तिवारी ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला और कमियां दूर नहीं की गईं, तो अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से जिले के अन्य निजी अस्पतालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal