गंगा, गीता और गायत्री से सनातन धर्म होता है मजबूत

गंगा, गीता और गायत्री से सनातन धर्म होता है मजबूत

दैनिक चक्र जिला संवाददाता
अवधेश चंद्र पांडेय

कुंडा प्रतापगढ़।गायत्री के साधक को कभी निराश नहीं होना पड़ता। गंगा, गीता और गायत्री से ही सनातन धर्म और धर्म से देश मजबूत होता है। यह7 बातें नगर पंचायत के मुंदीपुर मोहल्ले में सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम लाल वर्मा के घर आयोजित दीप यज्ञ में आचार्य राजेन्द्र पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि मानिकपुर प्रज्ञा मंडल के संयोजन में 21 से 25 दिसम्बर तक नगर के ज्वालादेवी मंदिर पर पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन है। रोज नगर के घरों में गृहे गृहे अभियान के तहत दीप यज्ञ किया जा रहा है। एक साथ सैकड़ों दीप जले तो पूरा मोहल्ला दीपों की रोशनी से आलोकित हो गया।
मौजूद साधकों ने प्रज्ञा पुराण के आयोजन में सहयोग का संकल्प लिया। इस मौके पर श्याम लाल वर्मा, रवीन्द्र तिवारी, कृष्ण मुरारी वर्मा, सौरभ शुक्ला, आकाश कसेरा, राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal